गौरीगंज, जून 17 -- अमेठी, संवाददाता। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर जनपद अमेठी के सभी ग्राम सभाओं, विकास खंडों, तहसीलों, कृषि मंडियों तथा जिला स्तर पर 'पीएम किसान उत्सव दिवस' का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लोगों को दिखाया जाएगा। जनपद एवं विकास खंड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों, किसानों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएम किसान लाभार्थियों की लिस्ट हुई अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना नहीं आएगी Rs.2,000 की किस्त क...