लखनऊ, मई 9 -- यूपी में 2.41 लाख दिव्यांग बच्चों का डेटा प्रेरणा पोर्टल से जोड़ा जा चुका है। समर्थ पोर्टल पर दर्ज इन बच्चों के डेटा का प्रेरणा पोर्टल से जोड़ने से काफी लाभ होगा। सामान्य छात्रों की तरह ही इन्हें भी आसानी से छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा।दिव्यांग छात्रों को विशेष शिक्षकों की मदद से पढ़ाई कराने की व्यवस्था परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में है। प्रयागराज में 6697, आजमगढ़ में 6322, लखीमपुर खीरी में 6182 व सीतापुर में 6121 बच्चों का डेटा समर्थ पोर्टल से प्रेरणा पोर्टल पर लिंक किया जा चुका है। प्रेरणा पोर्टल पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के करीब 1.52 करोड़ विद्यार्थियों का डेटा है। जिसके माध्यम से उन्हें छात्रवृत्ति, मुफ्त यूनिफॉर्म व किताबों सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता...