2.40 लाख लीटर क्षमता की टंकी बेकार, पानी के लिए तरस रहे लोग
गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने गुरूवार को गिरिडीह सदर प्रखंड के बदगुंदा खुर्द पंचायत के कई गांवों का दौरा कर वहां व्याप्त पानी की समस्या का जायजा लिया। कहा कि इस सवाल पर 30 मई को सैकड़ों लोग उपायुक्त कार्यालय गिरिडीह पहुंचकर समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। यादव ने कुबरी, झरना, चंदली, लखियोटांड़, कोल्हरिया आदि गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा इस भीषण गर्मी में उन्हें हो रही पानी की दिक्कतों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने देखा कि आदिवासी बहुल झरना गांव में 2 लाख 40 हजार लीटर जल संग्रहण क्षमता की पानी टंकी बेकार पड़ी है और इससे पानी की आस लगाए कई गांवों के लोग तरस रहे हैं। कहा कि फिर भी इनका वोट लेनेवालों को इसकी कोई सुध लेने की फुर्सत नहीं है。 यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.