2.40 करोड़ रूपये की हेरोइन के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। ऑपरेशन शुद्धि के तहत जिले की पुलिस ने सोमवार को हेरोइन तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। चोपन पुलिस, डाला चौकी और एसओजी की संयुक्त टीम ने बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास दो वाहनों से एक किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद कर छह तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त थार और क्रेटा वाहन, छह मोबाइल और 1550 रुपये भी बरामद हुए हैं। चुर्क पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोमवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसओजी टीम कई दिनों से सुरागरसी में लगी थी। सोमवार को चोपन पुलिस, डाला चौकी और एसओजी की टीम बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.