जहानाबाद, मार्च 8 -- बाल विवाह मुक्ति रथ ने जहानाबाद में बाल विवाह के खात्मे के प्रयासों को दी रफ्तार 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत हजारों लोगों को दिलाई बाल विवाह के खिलाफ शपथ जहानाबाद, नगर संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व जिले में चल रहे 'बाल विवाह मुक्ति रथ' जागरूकता अभियान का रविवार को समापन किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चलाए गए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत यह रथ जिले के गांवों और कस्बों में घूम-घूमकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करने का कार्य किया जा रहा था। इस अभियान के दौरान 'बाल विवाह मुक्ति रथ' ने लगभग 30 दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2085 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान रथ 56 गांवों तक पहुंचा और लगभग 2,36,000 लोगों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान...