कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सजेती और किदवईनगर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक महिला समेत पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 2.33 क्विंटल गांजा जब्त किया। आरोपित नेपाल और उड़ीसा से गांजा तस्करी कर शहर लाकर यहां सप्लाई करते थे। पुलिस ने दो कारें भी बरामद की हैं। शनिवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सजेती पुलिस ने शुक्रवार रात एसीपी कृष्णकांत की अगुवाई में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बांध मोड़ पर सामने से आ रही दो कारों को रोका गया। इनमें मूलरूप से बांदा के पपरेंदा और वर्तमान में चकेरी के चेतनगर इलाके में रहने वाले शिवम और बिधनू के राजापुरवा गांव के पुष्पेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.