अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ स्टेडियम में नए वित्तीय वर्ष में खुशहाल नजर आएगा। स्टेडियम में जर्जर भवन, टीन शेड, वाटर हार्वेस्टिंग समेत अन्य कार्यों के लिए 2.29 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आगामी बजट में यह पैसा जारी हो जाएगा। स्टेडियम की जर्जर अवस्था पर हाल ही में आगरा खंड के एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने विधान परिषद में मुद्दा उठाया था। सदन में उन्होंने बताया था कि स्टेडियम जर्जर अवस्था में है। खेल का मैदान भी टीक नहीं है। इसके अलावा स्टेडियम में शौचालय भी जर्जर अवस्था में है। स्टेडियम के पोडियम की छत गायब है, टीन शेड को उखड़े हुए एक साल से अधिक हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए क्रीड़ा अधिकारी और प्रशासन द्वारा प्रस्तावित बजट तैयार ककर निदेशालय को भेज दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.