2.27 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- खटीमा। झनकईया पुलिस ने 2.27 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार देर शाम लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पकड़िया में एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.27 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम खेतलसंडाखाम निवासी दीपक सिंह भण्डारी बताया। बताया कि वह स्मैक इस्लाम नगर निवासी एक व्यक्ति से खरीद कर लाया है। चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.