लखनऊ, मार्च 10 -- महज 2.17 लाख रुपये के बकाये भुगतान के विवाद ने मंगलवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। सिविल कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और न्यायालय के अमीन की टीम लालबाग स्थित नगर आयुक्त कार्यालय की कुर्की करने पहुंच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर निगम मुख्यालय में हड़कंप मच गया और करीब तीन घंटे तक अफसरों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहुंचे अमीन और पुलिस बल ने जब कार्यालय का सामान बाहर निकालना शुरू किया तो कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल भी आ गया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद टीम कार्रवाई रोकी गई। फिर भी काफी देर तक कहासुनी होती रही।-----कुर्की की कार्रवाई से मचा हड़कंपदोपहर करीब तीन बजे सिविल कोर्ट के आदेश के स...