कानपुर, जून 20 -- कानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी हो गई। इसमें जिले के 2,15,654 किसानों के खातों में सम्मान निधि की 43 करोड़ की राशि पहुंची। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरेकार्यक्रम का प्रसारण पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी जिले से लेकर विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों ने देखा। किसान सम्मान निधि का मुख्य कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर स्थित लालबहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित किया गया। सभी विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर भी प्रसारण किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी के 2.17 करोड़ किसानों को...