नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 की बात करें तो टोयोटा इनोवा ने 1 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री कर डाली। हालांकि, डिमांड में मामले में कंपनी की लग्जरी कार टोयोटा लैंड क्रूजर 300 (Toyota LC300) ने सबको पीछे छोड़ दिया। बता दें कि इस दौरान टोयोटा लैंड क्रूजर 300 को 548 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर लैंड क्रूजर 300 की बिक्री 309 पर्सेंट बढ़ गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा सिर्फ 135 यूनिट था। आइए जानते हैं इस एसयूवी की खासियत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- टोयोटा के लिए लकी चार्म साबित हुई यह 7-सीटर, 12 महीनों में 1.12 लाख यूनिट बिकीकुछ ऐसी है डिजाइन टोयोटा लैंड क्रूजर 300 का लुक और डिजाइन एकदम राजाओं वाली फील देता है। इसमें एक ...