सहारनपुर, सितम्बर 4 -- सहारनपुर। चिलकाना पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस और एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई में दंपती समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 1.020 किलो स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्रवाई का खुलासा किया। थानाध्यक्ष चिलकाना अक्षय शर्मा, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना और स्वाट प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर फिरोजाबाद से अहाड़ी मार्ग पर चेकिंग की। यहां जीशान पुत्र इरफान निवासी रायपुर, तबस्सुम उर्फ काली पत्नी जीशान निवासी रायपुर और संजीदा पत्नी हसीन निवासी गाडोवाला, मिर्जापुर को पकड़ा गया। जीशान से 290, तबस्सुम से 455 और संजीदा से 275 ग्राम स्मैक मिली। चिलकाना था...