नई दिल्ली, मई 28 -- टाटा मोटर्स ने फाइनली अपनी एंट्री लेवल टियागो हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक साथ पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस कार में कंपनी ने डुअल CNG सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसे CNG के कुल 8 वैरिएंट में खरीद पाएंगे जिसमें 5 मैनुअल ट्रांसमिशन और 3 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले हैं। ये डुअल CNG सिलेंडर वाली देश की सबसे सस्ती कार भी है। दरअसल, इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 5.79 लाख रुपए है। चलिए एक बार इसके सभी वैरिएंट की कीमतों को देखते हैं। CNG वैरिएंट्स की बात करें तो, टियागो की शुरुआती कीमत सबसे कम है और अच्छी बात यह है कि यह ज्यादातर ट्रिम लेवल्स में यह फ्यूल टाइप उपलब्ध कराती है। दूसरी तरफ, सेलेरियो CNG सिर्फ एक वैरिएंट में (5.98 लाख रुपए) में बिकती है, जबकि ग्रैंड i10 ...