नई दिल्ली, मई 26 -- निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा सर्टिफाइट CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेवाइट CNG को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी। व्यावहारिक और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार ग्रेवाइट CNG में 'स्मार्ट पावर को स्मा...