2-4 महीने नहीं, कार्यकाल पूरा करेंगे मंत्री दीपक प्रकाश; उपेंद्र कुशवाहा बोले- सोचकर ही शपथ दिलाई
नई दिल्ली, जून 13 -- बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के पद को लेकर चल रहे संशय के बीच उनके पिता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे बिहार में एनडीए की सरकार रहने तक मंत्री रहेंगे। दीपक प्रकाश अपना कार्यकाल (2030 तक) पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है। उन्हें एनडीए ने सोचकर ही शपथ दिलाई थी। नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अध्यक्ष पद के लिए केवल उनका ही नामांकन दाखिल हुआ था। इसके चलते उनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया। इसके बाद कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में बेटे दीपक प्रकाश के मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.