नई दिल्ली, जुलाई 16 -- 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का इरादा अब भी मजबूत बना हुआ है। वह अनशन खत्म करने को तैयार नहीं है। विपक्षी दलों के नेताओं, फिल्मी सितारों, आम लोगों और अदालत में की अनशन खत्म करने की अपील पर जवाब देते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इसे जारी रखने वाले हैं। वांगचुक ने कहा कि उनकी हालत ऐसी भी नहीं कि 2-4 दिन में मर जाएंगे, बल्कि अभी कई दिनों तक अनशन जारी रखने में सक्षम हैं। अनशन के 18 दिन वांगचुक ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें वह अनशन खत्म करने की अपीलों पर जवाब देते हुए कहते हैं कि शरीर जरूर कमजोर हो रहा है, लेकिन मरने की नौबत नहीं है। उन्होंने कहा, 'बड़े मुश्किल से आज फिर आपसे जुड़ पा रहा हूं 18वें दिन। क्योंकि आपके हजारों संदेश आए कि मैं अनशन तोड़ दूं,कुछ खा लूं। बड़े ब...