रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर। महिला खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो और तीन मई को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम के शिवालिक वेलोड्रोम में खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय लीग का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 120 से 150 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजकों के अनुसार, लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड साइक्लिंग संघ के सचिव एडवोकेट देवेश पांडेय ने स्थानीय खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- दून हस्तशिल्प बाजार 2026: महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच यह भी...