2-3 फीट पानी, कई KM लंबा जाम; बारिश से थमी गुरुग्राम की रफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और जीएमडीए के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी है। नए गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड से लेकर पुराने शहर की रिहायशी कॉलोनियों तक पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया है। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से यातायात पूरी तरह चरमरा गया। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, ओल्ड दिल्ली रोड और रेलवे रोड पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। राजीव चौक अंडरपास और फ्लाईओवर के आसपास वाहन चालक करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। बारिश का सबसे बड़ा असर शहर के वीआईपी और पॉश इलाकों में देखने को मिला। सोहना रोड स्थित सेक्टर-49 के पॉश प्रोजेक्ट उप्पल साउथएंड में कई करोड़ रुपये की कीमत वाले लग्जरी विला और घरों के भूतल में बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा डीएलएफ फेज-4, सुशांत ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.