नई दिल्ली, अगस्त 12 -- हरियाली तीज हो या रक्षाबंधन, हर खास मौके पर घर की लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों में सुंदर सी मेंहदी जरूर लगाती हैं। हालांकि मेंहदी लगाने में जितना टाइम लगता है, उससे कम में तो ये हाथों से उतर भी जाती है। आजकल की मेंहदी खासकर बहुत कम टाइम के लिए ही हाथों पर टिकती है। कुछ ही दिनों में उसका रंग फीका पड़ जाता है और वो धीरे-धीरे कर के छुटने लगती हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर सवाल करती हैं कि ऐसा क्या करें जो मेंहदी कुछ लंबे समय के लिए हाथों पर बनी रहे और साथ ही इसकी चमक भी फीकी ना पड़े। आने वाले त्योहारों पर आप भी मेंहदी लगाने जा रही हैं, तो ये छोटी-छोटी टिप्स आपके काफी काम आ सकती हैं।हमेशा ऑर्गेनिक और अच्छी क्वॉलिटी की मेंहदी लगाएं मेंहदी की क्वालिटी पर काफी तक निर्भर करता है कि वो कितने दिनों तक हाथों पर टिकी रहेगी। आजकल...