नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Shukra Tula Gochar 2 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में आ रहे हैं। तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। इस राशि में शुक्र 5 नवंबर 2026 तक रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का तुला राशि में गोचर अत्यंत शुभ और प्रभावशाली घटना है। जब शुक्र अपनी तुला राशि में आते हैं तो मालव्य महापुरुष राजयोग बनता है। शुक्र के प्रभाव से जातक को सुख-संपत्ति, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इससे सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है और पारिवारिक रिश्तों में सुधार होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र का तुला गोचर 5 राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। यह समय इन...