हरिद्वार, अगस्त 9 -- हरिद्वार में एसआईआर में मतदाता सूची की ऐसी प्रविष्टियां सामने आई हैं, जिनमें छह भाई-बहनों की उम्र का अंतर महज दो साल दर्ज है। कहीं 72 साल की उम्र में पिता बनने तो कहीं तीन भाइयों की उम्र एक समान दर्ज मिली है। अधिकारियों ने संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच शुरू कर दी है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हरिद्वार जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी प्रविष्टियां सामने आई हैं, जिन्होंने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। कलियर क्षेत्र में पिता की उम्र 30 साल और बेटे की उम्र 18 साल दर्ज होने का मामला भी सामने आया है। एसआईआर के दौरान हरिद्वार ग्रामीण, कलियर, मंगलौर और लक्सर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची की प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी दौरान उम्र, पारिवारिक संबंध और अन्य विवरणों में क...