सेलाकुई, जून 14 -- असम में वायुसेना के विमान दुर्घटना में शहीद होने वाले स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह की शहादत ने न सिर्फ देश से एक सैनिक को छीना, बल्कि एक परिवार से उसका इकलौता सहारा भी छीन लिया। प्रशांत सिंह छह साल पहले वायुसेना में भर्ती हुए थे। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के पिता उमेश सिंह सीआरपीएफ से डिप्टी कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हैं। कुछ वर्ष पूर्व ही उनका परिवार राजारोड स्थित अपने नए घर में आया था। इससे पहले वे जमनपुर में रहते थे। महज दो साल पहले प्रशांत की शादी ऐश्वर्या से हुई थी। घर में हंसी-खुशी का माहौल था, पर शनिवार को आई शहादत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया। अब उस घर में सिर्फ यादें हैं-उनकी हंसी की, उनकी बातों की व उन अधूरे सपनों की, जो अब कभी पूरे नहीं हो सकेंगे। उनकी शहादत ने ऐश्वर्या के घरवालों की भी...