2 साल बाद बोनस शेयर दे रही कंपनी, 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, अब स्टॉक पर रहेगी नजर!
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Bonus Share News: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। चॉइस इंटरनेशनल (Choice International) ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है तो आपको एक और शेयर फ्री में मिलेगा। बता दें कि कंपनी करीब दो साल बाद बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इस खबर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी के शेयर और बोनस की अगली तारीखों पर बनी हुई है। कंपनी के शेयर आज 1.8% गिरकर 743.05 रुपये पर आ गए थे।क्या है 1:1 बोनस शेयर का मतलब? अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि 1:1 बोनस शेयर का मतलब क्या होता है। दरअसल, 1:1 बोनस इश्यू के तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को उनके पास म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.