नई दिल्ली, जून 29 -- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर एक आदिवासी परिवार की किस्मत बदल दी। दो साल पहले 19.22 कैरेट का हीरा मिलने पर 93 लाख रुपए पाने वाला परिवार अब दूसरी बार मालामाल होने की तैयारी में है। इस बार परिवार को 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है, जिसकी शासकीय नीलामी में करीब 40 लाख रुपए तक कीमत मिलने का अनुमान है। अहिरगवां क्षेत्र में राकेश गौड़ आदिवासी ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ अप्रैल में निजी जमीन पर हीरे की खदान का पट्टा लिया था। करीब दो महीने तक लगातार खुदाई और मिट्टी की छंटाई के बाद सोमवार को उन्हें 11.19 कैरेट का चमचमाता हीरा मिला। परिवार ने नियमानुसार हीरा कार्यालय में हीरा जमा करा दिया है। यह भी पढ़ें- हिंदू नाम से डॉक्टरी कर रहा मुस्लिम युवक दबोचा, 3 हिन्दू लड़कियों को फंसाया...