समस्तीपुर, मार्च 13 -- मोहनपुर, एसं। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से पुलिस ने 2 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर गांव में देशी शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को 2 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मोहनपुर गांव निवासी रामकरन झा के पुत्र पंकज झा के रुप में की गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...