बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- पेज 5 2 लाख लेन-देन की बातचीत का वायरल वीडियो में दारोगा निलंबित मामले की जांच के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई बरबीघा थाना से जुड़ा है मामला बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा थाना में अपहरण कांड के मामले में संदिग्ध युवक को हिरासत से छोड़ने के लिए दो लाख की लेन-देन का वायरल ऑडियो और व्हाट्सएप्प कॉलिंग वीडियो मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने एसआई रणधीर कुमार को निलंबित कर दिया । अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद थाना में जाकर जांच की गई । जांच के बाद एसआई रणधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है । पूरे प्रकरण की और गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना ठीक नहीं है। बता दें कि जयरामपु...