नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में अच्छी तेजी है। रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 4 पर्सेंट चढ़कर 25.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 15 पर्सेंट का उछाल आया है। रिलायंस पावर के शेयर एक समय लुढ़ककर 2 रुपये से भी नीचे जा पहुंचे थे। हालांकि, इस लेवल के बाद से कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी आई। इधर 5-6 महीनों में कंपनी के शेयरों पर फिर से दबाव बढ़ा है। अगर पिछले 7 ट्रेडिंग सेशंस की बात करें तो अनिल अंबानी की पावर कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 538 रुपये से टूटकर 1.15 रुपये पर पहुंच गए थे शेयरअनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले स...