नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Penny stock return: शेयर बाजार में तेजी के बीच शुक्रवार को पेनी कैटगरी के नंदन डेनिम के स्टॉक को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन नंदन डेनिम के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। यह शेयर पिछले बंद भाव Rs.2.27 के मुकाबले Rs.2.26 पर खुला और 20% बढ़कर Rs.2.72 के अपर सर्किट पर बंद हुआ। पिछले सेशन में भी इस पेनी स्टॉक में बढ़त दर्ज की गई थी।नंदन डेनिम के शेयर का परफॉर्मेंस सेंसेक्स में 9% की गिरावट के मुकाबले नंदन डेनिम का शेयर इस साल अब तक 7% नीचे है। इस कंपनी के शेयर की कीमत पिछले साल 18 सितंबर को Rs.3.74 के 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, इस साल 30 मार्च को शेयर Rs.1.80 पर था। यह शेयर के 52-हफ्ते का निचला स्तर है। यह भी पढ़ें- चीनी की कीमतों में उबाल, त्योहारी सीजन के बीच Rs.70 किलो पहु...