नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर अपना दांव बढ़ाया है। केडिया ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सोलर कंपनी के और शेयर खरीदे हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर गुरुवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 102.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 2 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी 6 साल में आई है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम सोलर सेल और पीवी मॉड्यूल्स बनाती है। केडिया ने और खरीद डाले 3.4 लाख से ज्यादा शेयरविजय केडिया (Vijay Kedia) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के 3.4 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। केडिया के पास अब इस सोलर कंपनी के टोटल 47.85 लाख से अधिक शेयर हो गए हैं। ...