चेन्नई, अप्रैल 13 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने सोमवार को अपने साथियों से निराशाजनक शुरुआत के बाद खुद को लय हासिल करने के लिए समय देने की अपील की। उन्होंने साथ ही तीन बार के आईपीएल विजेताओं के आकलन में धैर्य रखने को भी कहा।दो मैचों से आप किसी का बहुत आकलन नहीं कर सकते नाइट राइडर्स के नाम पर चार मैच में सिर्फ एक अंक हैं जो पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता में मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मिला है। तीन हार के साथ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और मंगलवार को चेपॉक में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। एलेन ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ''यह टी20 क्रिकेट की प्रकृति है। अभी कुछ ही मैच हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि आप दो मैच से बहुत अधिक आकलन कर सकते हैं।'' उन्होंने आगे कहा...