संवाददाता, अप्रैल 12 -- कानपुर के घंटाघर चौराहे पर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से शनिवार सुबह चांदी के सात मुकुट चोरी हो गए। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की। मंदिर में लगे कैमरे देखे गए तो एक युवक महिला और बच्चे के साथ मंदिर के पास पहुंचा। इसके बाद अकेला ही अंदर आया और मुकुट निकालकर चला गया। मंदिर के सर्वराकार सुधीर गुप्ता के अनुसार द्वितीय तल में गणेशजी की आठ मूर्तियां हैं। सभी में चांदी के मुकुट लगे थे। शनिवार शाम को वह मंदिर पहुंचे तो सात मूर्तियों के मुकुट गायब थे।3 लाख के बताए जा रहे चोरी हुए 6 मुकुट उन्होंने परिसर में लगे कैमरों के फुटेज देखे तो शनिवार सुबह 9:48 बजे एक व्यक्ति दूसरे तल पर पहुंचा और सात मुकुट लेकर दो मिनट के अंदर चला गया। मुकुटों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.