बिहारशरीफ, जून 23 -- 2 माह से नहीं मिला वेतन, तो शिक्षकों ने किया उग्र प्रदर्शन लंबित वेतन, सेवा लाभ, चिकित्सा अवकाश समेत अन्य मांगों को लेकर डीईओ कार्यालय का किया घेराव

डीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन डीपीओ स्थापना कार्यालय पहुंच नियोजित शिक्षकों ने जताई नाराजगी समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी फोटो : डीईओ : जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में मंगलवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन करते परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव इरफान मल्लिक व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनधियों व सदस्यों ने मंगलवार को डीईओ कार्यालय का घेराव किया। नियोजित शिक्षा स्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कार्यालय पहुंचे और लंबित वेतन भुगतान सहित विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। इस...