नई दिल्ली, जुलाई 27 -- यूपी के ललितपुर में एक गर्भवती महिला ने खौफनाक कदम उठाया। पति से विवाद के बाद एक गर्भवती महिला सोमवार को अपने दो मासूम बच्चों को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला बच्चों के साथ पुलिस चौकी पहुंची थी, लेकिन वहां से उसे शिकायती पत्र लाने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बाद वह बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची और आत्मघाती कदम उठा लिया। जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव निवासी 33 वर्षीय दीपा की शादी करीब 10 वर्ष पहले पाली निवासी विक्की यादव से हुई थी। वह पति और तीन बच्चों पांच वर्षीय सौम्या, तीन वर्षीय शिवांशी व दो वर्षीय क्रिश के साथ मायके में रहती ...