रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़। निज प्रतिनिधि फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला होली का पर्व इस वर्ष विशेष खगोलीय संयोग के साथ मनाया जाएगा। इस बार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन, ग्रहण और रंगों की होली की तिथियों और समय में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य किला मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार ग्रहण और भद्रा काल के कारण होलिका दहन का मुहूर्त सीमित रहेगा, जबकि रंगों की होली 4 मार्च को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वहीं चंद्र ग्रहण को ज्योतिषीय दृष्टि से संवेदनशील समय माना जाता है। इस बार ग्रहण और होली का संयोग होने से लोगों में धार्मिक आस्था और उत्सुकता दोनों बढ़ गई है। -होलिका दहन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.