नई दिल्ली, मार्च 7 -- टाटा मोटर्स FY2026 में 600,000 यूनिट के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी 12 महीने की होलसेल बिक्री करने के लिए तैयार है। उसकी बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा SUV से बूस्ट मिला है। सिएरा का मॉडर्न अवतार, जिसे 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था और बुकिंग खुलने के पहले दिन (16 दिसंबर) को 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्मेशन मिले थे। अब उसने फरवरी 2026 के आखिर तक लगभग 14,394 यूनिट की बिक्री दर्ज कर ली हैं। कस्टमर्स को डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हुई। खास बात ये है कि अपनी शानदार डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड भी 7 महीने तक पहुंच गया है। सिएरा ने अपनी बिक्री के पहले पूरे महीने में 7,003 यूनिट्स फैक्ट्री से डिस्पैच कीं। वहीं, जनवरी 2026 में टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे ज्यादा 70,222 यूनिट्स की मंथली होलसेल बिक्री में 10...