नई दिल्ली, जून 2 -- Dee Development share price: शेयर बाजार में लिस्टेड स्मॉल कैप कंपनी दीप डेवलपमेंट इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को डिमांड में रहे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन BSE पर शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और भव Rs.655.80 पर लॉक हो गया। यह शेयर का नया हाई भी है। बता दें कि बीते चार दिन से शेयर में तेजी है। इस दौरान शेयर में 20 पर्सेंट उछाल आया है। पिछले दो महीनों में कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस BSE पर Rs.288.90 के लेवल से बढ़कर दोगुने से भी अधिक हो गया है। यह 130 फीसदी की जबरदस्त तेजी है।क्या है तेजी की वजह? पिछले दो दिनों में कंपनी को पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनियों से लगभग Rs.600 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसे कुल Rs.206.55 करोड़ (GST को छोड़कर) के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। ग्राहक पावर ...