नई दिल्ली, फरवरी 24 -- वियतनाम की कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने पिछले साल फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में एंट्री की थी। बीते कुछ महीने में ही इस कंपनी ने अपनी अलग पहचान बना ली है। दरअसल, बीते महीने यानी जनवरी 2026 में विनफास्ट ने हुंडई इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया। अभी कंपनी VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV बेच रही है। वहीं, कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी एक बिल्कुल नई 7-सीटर MPV शामिल करने का प्लान बना है। इस MPV का नाम लिमो ग्रीन (Limo Green) होगा। लिमो ग्रीन इसे इंडिया में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा लगता है कि विनफास्ट आखिरकार लिमो ग्रीन के साथ तैयार है। इसे के अगले दो महीनों में लॉन्च होने करने की उम्मीद है। लिमो ग्रीन सिर्फ इंडियन मार्केट के लिए कोई नया प्रोडक्ट...