फिरोजाबाद, जून 10 -- यूपी के फिरोजाबाद में रजिस्ट्री में खेल का मामला सामने आया है। उत्तर थाने में सिक्सलेन हाईवे किनारे स्थित एनएचएआई की भूमि को गलत तरीके से बैनामा करने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों के के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटला रोड दखल निवासी अनीता देवी पत्नी अशोक कुमार द्वारा दी गई तहरीर में कहा कि टूंडला थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर कैंजरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल ने अपनी भूमि गाटा संख्या 147 नैपई का आधा भाग का बैनामा करने का सौदा 20 लाख में तय किया था। इसकी बात मेरे पति अशोक कुमार, ससुर मातादीन राजपूत,भांजे राहुल कुमार से मुन्नालाल के मौसेरे भाई योगेंद्र यादव के माध्यम से हुई थी। इसका बैनामा 28 दिसंबर-2022 को मेरे और भांजी बहू शिवानी के नाम कर दिया था।कूटरचित दस्ता...