नई दिल्ली, जून 10 -- केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 2 बार महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, आठवें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त मिला है। ये 18 महीने की अवधि साल 2027 की पहली छमाही तक पूरी होने वाली है। ऐसे में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आने से पहले सरकार को दो बार डीए बढ़ोतरी करनी है। ये बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर छमाही और जनवरी से जून छमाही के लिए की जाएगी।जुलाई छमाही के लिए कितनी बढ़ोतरी? ताजा महंगाई आंकड़ों के आधार पर जुलाई से दिसंबर 2026 छमाही के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी ऑल...