चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा, संवाददाता। श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा 54 वें श्री श्याम फागुन महोत्सव को लेकर एक विशाल निशान यात्रा करणी मंदिर से निकल गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा करणी मंदिर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अमला टोला स्थित सत्यनारायण श्याम मंदिर में आकर संपन्न हुई। निशान यात्रा निकालने से पूर्व करणी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। यात्रा में शामिल होने वाले महिलाएं, युवा व युवतियां अपने हाथों में निशान के साथ शामिल हुए। निशान यात्रा में शामिल लोगों को पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। शहर के भ्रमण करने के उपरांत यात्रा मंदिर में आकर संपन्न हुई। इसके बात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.