हजारीबाग, जनवरी 29 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कारीमाटी गांव में श्रीरुद्रमहायज्ञ, सत्संग एवं प्रवचन के विराट आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और श्री रुद्रमहायज्ञ कमेटी का गठन किया। श्रीरुद्रमहायज्ञ 2 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होगा। रुद्रमहायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महायज्ञ सेवा समिति कारीमाटी महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से कर रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महायज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि 2 फरवरी को प्रातः 7 बजे श्रीगणेश गौरी पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन वेद पाठ, यज्ञ मंडप पूजा, देवी-देवताओं की पूजा, हवन, आरती, पुष्पांजलि एवं रात्रि में प्रवचन का कार्यक्रम है। 11 फरवरी को भक्ति गीतों का पारंपरिक कार्यक्रम दोगोला का आयोजन होगा जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.