नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Sawan somvar, Kamika ekadashi 2026 : इस साल सावन मास की पहली एकादशी रविवार के दिन पड़ रही है। इसके अगले दिन ही सावन महीने का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। कई जातक एकादशी के साथ- साथ सावन के सोमवार का व्रत भी रखेंगे। पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त के दिन कामिका एकादशी का व्रत और 10 अगस्त के दिन सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। एकादशी रविवार को है और इसका पारण सोमवार को होगा। ऐसे में जिसका सावन का सोमवार का व्रत होगा, उसे पारण कैसे करना चाहिए, ये सवाल आपके मन में भी जरूर आया होगा। ऐसी सिचूऐशन में कई लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है कि व्रत का पारण कब और कैसे करना सही होगा। एकादशी व्रत के पारण को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कामिका एकादशी व्रत का पारण कब और कैसे करना चाहिए-2 दिन लगातार कामिका एकादशी और सावन सोमवार...