नई दिल्ली, मार्च 17 -- Adani group Stock: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों को भाव इन दो दिनों में 7.5 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है। इस कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह बड़ा ऑर्डर मिलना और डिमांड में इजाफा होना है। यह भी पढ़ें- Bajaj Electricals ने इस ब्रांड को Rs.141 करोड़ में खरीदा, शेयरों में 10% की तेजी बीएसई में अडानी पावर के शेयरों का भाव 155.80 रुपये के स्तर पर आज मंगलवार को खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 157.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।अडानी पावर के शेयरों में तेजी के पीछे दो बड़ी वजह महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिकसिटी डिस्टीब्यूशन कंपनी से 1600 मेगावाट का काम मिला है। यह सप...