नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- TBZ (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। GRT ज्वैलर्स द्वारा TBZ में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव के बाद निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई है। सोमवार के Rs.304.45 के बंद भाव से बुधवार सुबह करीब 9:25 बजे तक TBZ का शेयर बढ़कर Rs.423 पर पहुंच गया, यानी सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 38.9% चढ़ चुका है। बुधवार को शेयर 16.11% की तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में Rs.423 तक पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को भी TBZ में जोरदार खरीदारी हुई थी और शेयर Rs.366.80 के अपर सर्किट पर बंद हुआ था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- घट गई देश की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी की बिक्री, धड़ाम से 6% गिरा शेयर इस तेजी की सबसे बड़ी वजह GR...