नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ESDS Software Solution के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज यानी सोमवार, 7 सितंबर को भी जारी है। कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। नई नवेली लिस्टेड कंपनी के शेयरों का दाम महज दो कारोबारी दिन में ही इश्यू प्राइस की तुलना में 155 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, शुक्रवार को इस स्टॉक का दाम मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 908.40 रुपये के स्तर पर था। आज सोमवार को 20 प्रतिशत की उछाल के बाद स्टॉक 1090.05 रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने में सफल रहा है।4 सितंबर को हुई थी लिस्टिंग इस कंपनी की एनएसई में लिस्टिंग 4 सितंबर को 76.46 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 429 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी। बीएसई में कंपनी के शेयर 73.96 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 746.30 रुपये पर लिस्ट हुआ था। बता दें, लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के शेयरों...