नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Sun in Scorpio Horoscope, सूर्य का गोचर : कुछ ही दिन में सूर्य मंगल की राशि में जाने वाले हैं। सूर्य सभी ग्रहों के राजा माने जाते हैं, जो समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। वर्तमान में तुला राशि में सूर्य ग्रह विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर 2026 के दिन शाम 7:48 बजे तक सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मंगल की राशि में सूर्य का प्रवेश कुछ राशियों के लिए लाभ लेकर आने वाला है। मंगल की राशि में सूर्य लगभग एक महीने के लिए रहने वाले हैं। तुला राशि से वृश्चिक राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। सूर्य के वृश्चिक गोचर से कुछ राशियों को आने वाले दिनों में लाभ मिल सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं सूर्य के मंगल की राश...