नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य की चाल का असर गहरा माना जाता है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और जब भी ये ग्रह राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो कई राशियों को इस बदलाव से लाभ मिलता है। 2 दिन बाद यानी 17 सितंबर के दिन सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। अभी सूर्य अपनी ही राशि सिंह में हैं। 17 सितंबर को सूर्य यहां से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कन्या बुध की राशि में है तो ऐसे में इस बदलाव से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और नौकरी-बिजनेस वगैरह में लाभ मिलेगा। इसी के साथ बातों का प्रभाव भी ज्यादा देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 7 राशियों को देखने को मिलेगा। जानें आखिर ये 7 राशियां कौन सी हैं?इन 7 राशियों को सूर्य गोचर से मिलेगा लाभ-मेष राशि पर सूर...