नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य एक निश्चित अवधि में अपने राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य इस समय कन्या राशि के गोचर में हैं और 27 सितंबर को सुबह 09:55 बजे उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य गोचर का यह समय सामाजिक मान-प्रतिष्ठा, प्रभावशाली व्यक्तित्व, कार्यक्षेत्र में तरक्की, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। इस गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। जानें सूर्य हस्त नक्षत्र गोचर की भा...