नई दिल्ली, मई 23 -- Gochar Surya Rashifal SUN TRANSIT 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में जाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार। 2 दिन बाद से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 8 जून की दोपहर में सूर्य इस नक्षत्र में रहेंगे। जब सूर्य देव चंद्र देव के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इस घटना को बेहद खास माना जाता है। रोहिणी को बेहद शुभ, सुंदर और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना गया है। जब आत्मा और मान-सम्मान के कारक सूर्य, इस नक्षत्र में आते हैं, तो देश-दुनिया में मौसम तो बदलने के साथ नौतपा की शुरुआत भी होती है। साथ ही सभी 12 राशियों के जीवन पर इसका गहरा असर पड़ता है। जानें, सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में जाना किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली और शुभ रहने वाला...