नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस दिन गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं, वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा होने की उम्मीद रहेगी। गुरु 25 जनवरी 2027 तक सिंह राशि में रहेंगे। ऐसे में इस अवधि को मेष, कर्क और धनु राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है।मेष राशि वालों को हो सकता है धन लाभ मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। कामकाज में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लंबे ...